फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा रोड पर 200 मीटर सड़क टूटी तो एक किमी तक उखाडने पहुंचे कर्मी, दुकानदारों ने वापस दौड़ाने के बाद बाजार बंद कर हंगामा कि

विज्ञापन
गुरुद्वारा रोड पर हंगामा करते दुकानदार - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। सरकारी विभागों में कमीशनखोरी के चलते बने बनाए काम बिगाड़े जा रहे हैं, एक तरफ सरकारी धन की फिजूलखर्ची हो रही है, वहीं शहर में जहां सड़कें टूटी पड़ी हैं उनको नहीं बनाया जा रहा है, जबकि सही सड़कों को तोड़कर बनाने को टेंडर कर दिए हैं। ऐसा ही कुछ गुरुद्वारा रोड पर हुआ, जहां 200 मीटर टूटी सड़क को बनाने की जगह एक किमी तक सड़क को बनाने का ठेका छोड़ दिया गया और उसे बनाने के लिए कर्मचारी पहुंच भी गए। जबकि केवल 200 मीटर का टुकड़ा ही टूटा हुआ था और अन्य सड़क पूरी तरह से ठीक थी। वहां जब 200 मीटर से ज्यादा सड़क को कर्मियों ने उखाड़ना शुरू किया तो गुरुद्वारा रोड के दुकानदार भड़क गए और कर्मियों को वहां से दौड़ा दिया। दुकानदारों ने बाजार बंद करके हंगामा शुरू कर दिया और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों पर कमीशन का खेल करने का आरोप लगाया। वहां बाजार बंद होने के साथ ही हंगामा किए जाने का पता चलने पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी पहुंचे और केवल टूटी सड़क को उखाड़कर बनाने की बात कहने पर दुकानदार शांत हुए। इस तरह वहां एक घंटा बाजार बंद रखने के बाद खोला गया।
विज्ञापन

शहर में गीता भवन चौक से शनि मंदिर की ओर जाने वाली गुरुद्वारा रोड का लगभग 200 मीटर का हिस्सा टूटा हुआ था और उसमें गड्ढे बने हुए थे। उसको बनवाने की दुकानदार काफी समय से मांग कर रहे थे, जिससे वहां दुकानदारों व वाहन चालकों को परेशानी नहीं हो। पीडब्ल्यूडी ने उस 200 मीटर हिस्से की जगह गीता भवन चौक से शनि मंदिर तक की लगभग एक किमी सड़क को बनाने का टेंडर 90 लाख रुपये में छोड़ दिया। जिसके बाद बुधवार शाम को गुरुद्वारा रोड पर उस 200 मीटर हिस्से को उखाड़ दिया गया, जिसमें गड्ढे हैं। वहां कर्मी जब उस टूटी सड़क से ज्यादा को उखाड़ने लगे तो गुरुद्वारा रोड मार्केट के दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया। इसको लेकर सड़क को उखाड़ रहे कर्मियों के साथ उनकी नोकझोंक हुई और वहां से कर्मियों को दौड़ाकर भगा दिया। इसको लेकर बुधवार रात को दुकानदारों की बैठक हुई और पीडब्ल्यूडी के इस तरह 200 मीटर सड़क को ठीक करने की जगह ज्यादा को नहीं उखाड़ने देने का फैसला लिया गया। जिसके बाद वीरवार सुबह को गुरुद्वारा रोड के सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानों को नहीं खोला और वह मार्केट में धरना देकर बैठ गए। वहां प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया और इस तरह ज्यादा सड़क को बनाकर सरकार का रुपया बर्बाद करने का आरोप लगाया। मार्केट बंद करके दुकानदारों के हंगामा करने का पता चलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी उनको समझाने पहुंचे। पीडब्ल्यूडी के जेई नवीन दहिया ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि जितनी सड़क टूटी हुई है, उसको ही उखाड़कर बनाया जाएगा। उसके बाद ही दुकानदार शांत हुए और बाजार को खोला गया। इस तरह बाजार सुबह दस बजे से ग्यारह बजे तक बंद रहा और दुकानदार हंगामा करते रहे, जिसको अधिकारियों के आश्वासन के बाद खोला गया।
सड़क पूरी उखाड़ने से लोगों को परेशानी होने के साथ ही व्यापार होगा प्रभावित
गुरुद्वारा रोड मार्केट के प्रधान विमल किशोर के नेतृत्व में गुरुद्वारा रोड के दुकानदारों ने बाजार बंद करके हंगामा किया। जिन्होंने जेई नवीन दहिया को डीसी के नाम ज्ञापन भी सौंपा। दुकानदारों ने डीसी से मांग करते हुए कहा कि इस टेंडर को निरस्त किया जाना चाहिए, क्योंकि इसमें रुपयों की बर्बादी की जा रही है। इसके अलावा कहा गया कि केवल 200 मीटर सड़क उखाड़ने के लिए वह रास्ता बंद कर दिया गया है, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है, तो व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। जब एक किमी की सड़क उखाड़कर छोड़ी जाएगी तो उसे बनाने में काफी समय लगेगा और उससे ज्यादा स्थिति खराब हो जाएगी। वहीं सरकार के 90 लाख रुपये भी बर्बाद होंगे। जिसके बाद दुकानदार संदीप कुमार, दीनदयाल, मनोहर लाल, अरुण कुमार, राजकुमार, विजय, भारत भूषण, गिरीश खुराना, वेद प्रकाश, लाजपत, ग्रोवर, धीरज, पवन कुमार, सुनील कुमार, नीरज, भगत, रमेश कुमार, रविन्द्र कुमार आदि ने मांग रखी कि गीता भवन चौक से लेकर पुरखास अड्डा चौक तक सड़क पर सिर्फ तारकोल की लेयर बिछाई जाए। इसके अलावा छोटी मस्जिद से डाक्टर बुधराम के यहां तक सड़क को उखाड़कर दोबारा बनाया जाए। इसपर सहमति बनने के बाद दुकानदार शांत हुए।
विज्ञापन

दुकानदारों को आश्वासन दिया गया है कि उनकी बात को उच्च अधिकारियों के सामने रखा जाएगा और इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। दुकानदारों ने इस बारे में कुछ सुझाव रखे हैं कि किस तरह से सड़क को ठीक किया जा सकता है। उसको लेकर भी अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।
-नवीन दहिया, जेई
गीता भवन चौक से लेकर पुरखास अड्डा चौक तक सड़क ठीक है, लेकिन उसे रुपये बर्बाद करने के लिए उखाड़ा जा रहा है। जिसके खिलाफ वीरवार को दुकानदारों ने बाजार बंद करके धरना देकर हंगामा किया था। जिसके बाद पीडब्ल्यूडी के जेई ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया है कि ठीक सड़क को उखाड़कर नया नहीं बनाया जाएगा। जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया है। विमल किशोर, प्रधान गुरुद्वारा रोड मार्केट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें