फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पीपीपी में खामियों व बीपीएल कार्ड कटने के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 22 Feb 2023 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 40 - लघु सचिवालय में प्रदर्शन करते विभिन्न कॉलोनियों के लोग। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। परिवार पहचान पत्र में खामियों व बीपीएल कार्ड कटने के विरोध में बुधवार को जिले की विभिन्न कॉलोनियों के लोगों ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में छोटूराम चौक पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। यहां से जुलूस निकालते हुए लोग अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी की। इसके बाद अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भाकपा के जिला सचिव राजीव वर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कभी परिवार पहचान पत्र में खामियां, कभी बीपीएल कार्ड कटने तो कभी प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर कटवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति परिवार पहचान पत्र आमजन से धोखा है। परिवार पहचान पत्र व बीपीएल के नाम पर न राशन, न तेल, न अनाज है।प्रेम सिंह चौहान, धर्मवीर, सुभाष, पूनम, सुनीता व ललिता ने कहा कि प्रशासन जनता को धक्के खाने पर मजबूर कर रहा है। लोग सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं।
सुषमा, पुष्पा, कृष्णा, रीना व अंजू ने कहा कि परिवार पहचान पत्र में काफी लोगों की आय 2.5 से 6 लाख तक दिखाई गई है, जबकि उनके घर में कमाने वाला कोई नहीं है। धनवान लोगों के बीपीएल कार्ड बनाए जा रहे हैं। राजीव वर्मा ने मांग की है कि पुरानी राशन व्यवस्था को लागू किया जाए। आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। अन्यथा एक माह के बाद जिले में आंदोलन शुरू किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन व सरकार की होगी। इस दौरान कौशल्या, लक्ष्मी, वर्षा, इंद्रो, किशन व बाला मौजूद रही।

फोटो 40 - लघु सचिवालय में प्रदर्शन करते विभिन्न कॉलोनियों के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें