सोनीपत। रेलवे विभाग सोनीपत स्टेशन को आधुनिक बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए स्टेशन परिसर के बीच में बनाए गए प्रतीक्षालय को हटाया जाएगा। साथ ही जून में यात्रियों को स्वचालित सीढ़ी की सौगात दी जाएगी।
दिल्ली मंडल के रेल प्रबंधक (डीआरएम) डिंपी गर्ग ने बुधवार को गति शक्ति इकाई के साथ रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। करीब सवा घंटे तक अधिकारियों के साथ स्टेशन परिसर के कोने-कोने का जायजा लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। सुबह 11:20 बजे सोनीपत पहुंचे गर्ग ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते हुए स्टेशन को आधुनिक रूप देने की बात कही। साथ ही स्टेशन पर की गई व्यवस्थाओं को परखा।
मंडल रेल प्रबंधक निरीक्षण करते हुए पहले प्रवेश द्वार नंबर 2 पर पहुंचे। बिना पार्किंग के खड़ी गाड़ियों को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई। पार्किंग व्यवस्था को ठीक करने के साथ गाड़ियों को पार्किंग में ही खड़ा करवाने के निर्देश दिए। डीआरएम सीढि़यों का निरीक्षण करते हुए प्लेटफार्म नंबर 1 पर पहुंचे और स्वचालित सीढि़यों को लगाने की व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने स्टेशन परिसर के बाहर उतारी गई सीढि़यों को सीधा करने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों के साथ स्टेशन पर खाद्य पदार्थों के स्टॉल, फूड प्लाजा, लोडिंग व्यवस्था, टिकट घर का दायरा बढ़ाने व सफाई व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा की।
डीआरएम ने बताया कि सोनीपत स्टेशन पर कई सुधार करने की आवश्यकता है। जिसके लिए अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया है। रेलवे मेल सर्विस कार्यालय अपने भवन में शिफ्ट हो चुका है। जल्द ही इस जगह को किसी कार्य में इस्तेमाल किया जाएगा।स्वचालित सीढि़यों का निर्माण कार्य चार माह में पूरा कर लिया जाएगा। सुविधाएं बढ़ाने के लिए निरीक्षण किया गया है। अधिकारियों के साथ चर्चा करके सोनीपत स्टेशन को आधुनिक बनाया जाएगा। गर्मी के चलते बंद पड़ी पानी की मशीनों को जल्द ठीक करवा दिया जाएगा। मार्च से स्टेशन पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। मंडल रेल प्रबंधक अधिकारियों के साथ स्पेशल कोच से 12:35 बजे दिल्ली की तरफ रवाना हो गए।
इस दौरान मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक मुकेश कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर नरेश कुमार, सहायक मंडल अभियंता सीमा, स्टेशन मास्टर मिथुन पराशर, आरपीएफ थाना प्रभारी युद्घवीर सिंह मौजूद रहे।
फोटो 05 - सोनीपत स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते दिल्ली मं