फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 एकड़ में बनीं चार अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा

Fri, 05 Feb 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनावों के चलते लगभग दो माह से शांत बैठे जिला नगर योजनाकार विभाग ने शुक्रवार को गांव नाहरी में कार्रवाई की। इस दौरान लगभग 100 एकड़ में बसाई जा रही 4 अवैध कॉलोनियों में पीला पंजा चलाया गया। लगभग दो घंटे तक चली इस कार्रवाई का शुरू में तो ग्रामीणों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते वह थोड़ी ही देर में भी शांत हो गए।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को विभागीय टीम गांव नाहरी पहुंची थी। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर राई के नायब तहसीलदार लवदीप सिंह और थाना कुंडली प्रभारी रामतीर्थ सिंह भी पुलिस दल-बल के साथ मौजूद थे। डीटीपी की टीम ने गांव में लामपुर बॉर्डर के बाई और दाई तरफ बनी अवैध कॉलोनियों में कार्रवाई की। इस दौरान बॉर्डर के बाई तरफ सुशील कुमार द्वारा लगभग 80 एकड़ में बनाई जा रही दो अवैध कॉलोनियों पर पीला पंजा चलाया गया। साथ ही बॉर्डर के दाई तरफ राज सिंह, किताबो, सतीश और जयभगवान द्वारा लगभग 20 एकड़ में बसाई जा रही दो कॉलोनियों पर भी कार्रवाई की गई। टीम में डीटीपी के अलावा जेई कृष्ण, जेई देवीलाल, रामपाल, पटवारी रामनिवास, दीपक, प्रदीप आदि शामिल थे।

निर्माणाधीन मकान समेत सड़कें और डीपीसी भी तोड़ी
डीटीपी ने अपनी कार्रवाई के दौरान दोनों कॉलोनियों में लगभग 20 निर्माणाधीन मकानों को तोड़ा। इन मकानों की फिलहाल चारदीवारी और गेट लगे थे। इसके अलावा 50 के लगभग ईंटों से बनी सड़कें तोड़ी गईं। 300 डीपीसी पर भी पीला पंजा चलाया गया।
विज्ञापन


पहले किया विरोध फिर हुए शांत
डीटीपी की टीम ने जब गांव में कार्रवाई शुरू की तो कुछ ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया था। विरोध को देखते हुए पुलिस बल मौके पर तैनात हो गया। जैसे ही पुलिस बल की ओर ग्रामीणों का ध्यान गया तो वैसे ही वह शांत हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने किसी भी तरह का विरोध नहीं किया। हालांकि कुछ ग्रामीण बाद में डीटीपी से निवेदन करते दिखाई दिए।

बेंक्वेट हॉल की सीएलयू अप्लाई, इसलिए नहीं की कार्रर्वाई
बता दें कि गांव नाहरी में ही अवैध रूप से बेंक्वेट हॉल बनाने के मामले में तीन दिन पहले थाना कुंडली पुलिस ने मामला दर्ज किया था। डीटीपी की शिकायत पर परमेश्वरी देवी, श्रीभगवान समेत 16-17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। डीटीपी की टीम शुक्रवार को नाहरी गई थी, लेकिन बेंक्वेट हॉल के मामले में कार्रवाई नहीं गई। इस बारे में पता किया गया तो बताया गया है कि उक्त आरोपियों ने बेंक्वेट हॉल के लिए सीएलयू अप्लाई कर रखा है। इसी वजह से डीटीपी ने कोई कार्रवाई नहीं की।  

दो माह से नहीं हुई थी कार्रवाई
बता दें कि पिछले लगभग दो महीने से डीटीपी की टीम ने किसी भी अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई नहीं की थी। वजह सिर्फ पंचायत चुनाव थे। पंचायत चुनावों में एक तो कर्मचारियों की ड्यूटी लगी थी। दूसरा डीटीपी की कार्रवाई को राजनीतिक तूल नहीं मिल जाए, इसीलिए भी अधिकारी शांत थे। अब बताया जा रहा है कि जिले भर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई का दौर शुरू किया जाएगा।

लगभग 100 एकड़ में 4 अवैध कॉलोनियां बसाई जा रही थी। सुशील कुमार, राजसिंह, किताबो, सतीश और जय भगवान द्वारा ये कॉलोनियां बसाई जा रही थी। इनमें हमने आज कार्रवाई की है।
विज्ञापन

-धीरेंद्र सिंह, डीटीपी, सोनीपत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें