फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण शुरुआत में ही करें ध्वस्त : उपायुक्त

Thu, 30 Oct 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। उपायुक्त सुशील सारवान ने जिला नगर योजनाकार अजमेर सिंह को निर्देश दिए कि अवैध निर्माण को शुरू में ही ध्वस्त किया जाए। ऐसा करने वालों पर मुकदमा दर्ज हो। उपायुक्त बुधवार को लघु सचिवालय में अवैध निर्माण को नियंत्रित करने के लिए मासिक समीक्षा बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि खरखौदा, गन्नौर व गोहाना में पनप रही अवैध काॅलोनियों में पंजीकरण को रोका जाए। बिजली कनेक्शन न दिया जाए। संबंधित अधिकारी फील्ड निरीक्षण कर अवैध काॅलोनियों की सूची तैयार करें और रिपोर्ट प्रशासन को सौंपे।
उन्होंने कहा कि अनधिकृत काॅलोनियों एवं निर्माण पर अपनी कार्रवाई जारी रखें। इस दौरान ध्वस्तीकरण शुल्क से संबंधित एजेंडे पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़, जिला राजस्व अधिकारी सुशील शर्मा, नायब तहसीलदार अभिनव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें