सोनीपत। नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग की ओर से सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) का सीमांकन तय कर दिया गया है। अब विभाग की ओर से प्राधिकरण क्षेत्र में आने वाले ग्रामीण इलाकों, सोनीपत नगर निगम, गन्नौर, खरखौदा व कुंडली नगरपालिका क्षेत्र का विकास किया जाएगा। इस पर पहले चरण में प्राधिकरण 100 करोड़ रुपये विकास पर खर्च करेगा।
पिछले माह विधानसभा सत्र में बजट के दौरान एसएमडीए के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी मिल चुकी है। प्रदेश सरकार की ओर से सीमांकन तय करते हुए एसएमडीए के विकास के लिए 15 मार्च को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। सरकार की ओर से विकास योजना का खाका तैयार करने के लिए खरखौदा, गन्नौर की सीमाओं के साथ गोहाना की ओर बादशाहपुर माच्छरी तक का क्षेत्र प्राधिकरण में शामिल किया गया है। सोनीपत को महानगर बनाने से लोगों को विभिन्न प्रकार की बेहतर सेवाएं व सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए नगर निगम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) व हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) के माध्यम से सेवाओं को विस्तार देते हुए सुदृढ़ता प्रदान की जाएगी। संवाद
एसडीएमए में पहले से तय मास्टर प्लान किया शामिल
सोनीपत प्रदेश का तीसरा जिला है जिसे गुरुग्राम व फरीदाबाद के बाद महानगर विकास प्राधिकरण का दर्जा दिया गया है। एमएमडीए में सरकार ने पहले से तय किए मास्टर प्लान को अधिसूचित किया है। इसमें शामिल सोनीपत-कुंडली मल्टीफंक्शनल अर्बन कॉम्पलेक्स अंतिम विकास योजना-2031 को 12 अप्रैल 2022 को अधिसूचित किया गया था। वहीं अंतिम विकास योजना गन्नौर-2041 को 2 अगस्त 2022 को अधिसूचित किया जा चुका है। मास्टर प्लान में शामिल अंतिम विकास योजना खरखौदा-2041 को 6 अक्तूबर 2021 को अधिसूचित किया जा चुका है। 25 अक्तूबर 2023 को गांव झुंडपुर व इर्द-गिर्द अधिसूचित किए अतिरिक्त नियंत्रित क्षेत्र को भी मास्टर प्लान में शामिल किया गया है।
एसएमडीए में ये गांव हुए शामिल
गन्नौर तहसील क्षेत्र : भाखरपुर, पट्टी ब्राह्मणान, चिरस्मी, दातौली, बेगा, चंदौली, घसौली, खेड़ी तगा, शाहपुर तगा, टेहा, बड़ौत, सनपेड़ा, रामनगर, पिपली खेड़ा, उमेदगढ़, पबनेरा, ग्यासपुर, रसूलपुर, भिगान, राजपुर, भूर्री, राजलू, लल्हेड़ी, लड़सौली, बड़ी, गुमड़, बांय, गन्नौर, गढ़ी केसरी, पांची गुजरान, गढ़ी झंझारा, भोगीपुर, अगवानपुर, उदेशीपुर, पांची जाटान शामिल हैं।
सोनीपत तहसील क्षेत्र : गांव मिमारपुर, टिकौला, जैनपुर, बख्तावरपुर, गढ़ी बख्तावरपुर, मेहंदीपुर, मच्छरौला, असदपुर, नांदनौर, बड़ौली, बसाैदी, मुर्शीदपुर, मुकीमपुर, दीपालपुर, पलड़ा, जोशी चौहान, शामाबाद, किशोरा, कुमासपुर, नांगल खुर्द, रेवली, मुरथल, कुराड़ इब्राहिमपुर, देवडू, अब्दुलपुर, कामी, हसनपुर, धतूरी, मलिकपुर, ताजपुर, नसीरपुर खादर, सांदल कलां, सांदल खुर्द, शहजादपुर, थरिया, ठरू, किलोहड़द, बड़वासनी, गढ़ी ब्राह्मणान, जमालपुर खुर्द, महलाना, ककरोई, कालूपुर, बैंयापुर, लहराड़ा, हरसाना कलां, हरसाना खुर्द, नसीरपुर बांगर, भौवापुर, लाडपुर, बिंधरौली, अब्बासपुर, छतेहरा बहादुरपुर, मल्हा माजरा, नाहरा, नाहरी, जगदीशपुर, राठधना,लिवान, अहमदपुर, सुल्तानपुर, रायपुर, फाजिलपुर, शादीपुर, कबीरपुर, जमालपुर कलां, गढ़ शहजानपुर, शाहपुर तुर्क, रोहट, चटिया औलिया, भटाना जाफराबाद, खिजरपुर जटमाजरा, चिटाना, हुल्लाहेड़ी, जाजी, रतनगढ़, बाहशाहपुर माच्छरी, भठगांव डूंगरान, भठगांव माल्याण, ताजपुर तिहाड़ खुर्द, हसनयारपुर तिहाड़ कलां, भदाना, खेड़ी दहिया, गढ़ी बाला क्षेत्र शामिल है।
राई तहसील क्षेत्र : पलड़ी खुर्द, पलड़ी कलां, जाजल, झुंडपुर, मनौली, पबसरा, जाखौली, औरंगाबाद, सेवली, पतला, बढ़खालसा, रसोई, नांगल कलां, अटेरना, हंशापुर, खटकड़, बाकीपुर, खुर्मपुर, भैरा, बसंतपुर, दहिसरा, जांटी कलां, जांटी खुर्द, सेरसा, कुंडली, नाथूपुर, वाजिदपुर सबौली, सफियाबाद, खेड़ी मनाजात, मुनीरपुर, अकबरपुर बारोटा, जठेड़ी, पीतमपुरा, बढ़मलिक, राई, फिरोजपुर खादर, असावरपुर, खेवड़ा, बहालगढ़, लिवासपुर, जोशी जाट, गढ़ मिर्कपुर शामिल है।
खरखौदा तहसील क्षेत्र : कत्लूपुर, बरोणा, खुर्मपुर, पाई, सोहटी, पहलादपुर, किड़ौली, पिपली, गोपालपुर, नसीरपुर चौलका, सिसाना, गढ़ी सिसाना, छिनौली, मटिंडू, रोहणा, सेहरी, खांडा, खरखौदा, झिंझौली, हलालपुर, जटौला, फिरोजपुर बांगर, निजामपुर खुर्द, सैदपुर, रामपुर, कुंडल, झरोठी, फतेहपुर, मोहम्मदाबाद, कंवाली, झरोठ, आनंदपुर, थाना कलां, थाना खुर्द, तुर्कपुर, मंडोरी, मंडोरा को शामिल किया गया है।
वर्जन
नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग ने एसएमडीए का सीमांकन तय कर दिया है। जल्द ही क्षेत्र के विकास के लिए प्रारूप तैयार किया जाएगा। सरकार से बजट मिलते ही एसएमडीए क्षेत्र में विकास कराया जाएगा। -विश्राम कुमार मीणा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण।