फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख हड़ताल, यज्ञ और मुंडन

Tue, 09 Feb 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
वक्फ कानून के खिलाफ लामबंद हुए सभी धर्मों के लोगों ने सोमवार को सोनीपत वक्फ टेनेंट एसोसिएशन के बैनर तले सांकेतिक भूख हड़ताल कर विरोध जताया और जमीन का मालिकाना हक दिए जाने की मांग की। इस दौरान सभी ने यज्ञ कर प्रदेश और केंद्र सरकार की सद्बुद्धि की कामना की। वहीं सामूहिक मुंडन भी करवाया गया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे वक्फ किराएदार स्थानीय सुभाष चौक पर एकत्रित हुए। जिलाध्यक्ष आशीष आर्य की अगुवाई में धरने पर बैठे और भूख हड़ताल का ऐलान किया। मंच का संचालन जिला प्रवक्ता पवन तनेजा ने किया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने जूस पिला कर धरनारत लोगों को वक्फ कानून निरस्त कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आशीष आर्य ने कहा कि वक्फ बोर्ड प्रॉपर्टी लीज कानून, 2014 के लागू होने से वक्फ बोर्ड किराएदारों से मनमर्जी का किराया वसूल करेगा। वक्फ बोर्ड ने किराएदारों से लीज को रिन्यू करने का अधिकार भी वापिस ले लिया है, जिसका सीधा असर पुराने किराएदारों पर पड़ेगा जो कि पिछले कई दशकों से बिना किसी रुकावट के एवं आपसी रजामंदी से किराया अदा कर रहे हैं। जबकि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी माना है कि यदि कोई नया कानून पास होता है तो यह नए लोगों पर लागू होता है ना कि पिछले लोगों पर।

जिला संयोजक रुपेंद्र गहलावत ने कहा कि किराएदारों ने वक्फ  बोर्ड की मंजूरी लेकर व नक्शा पास करवा कर जमीन को इस्तेमाल के लायक बनाया। लाखों रुपये की लागत लगा कर बिल्डिंग का निर्माण किया। वक्फ  बोर्ड के नए काले कानून से किराएदारों को खदेड़ने का काम किया जा रहा है जिसे वक्फ  किराएदार कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर जिला महासचिव तिलकराज सेतिया, व्यापार मंडल के जिला संयोजक संजय वर्मा, नगर सुधार मंच के जिलाध्यक्ष सरदार मोहन सिंह मनोचा, ईदगाह प्रधान अलीशेर पठान, सारंग रोड मार्केट प्रधान व प्रचार सचिव अनिल कपूर, जिला कोषाध्यक्ष विकास बंसल, जिला उपाध्यक्ष संजीव सरोहा, जिला सचिव सन्नी बतरा, कमल हसीजा, बटन फैक्टरी प्रधान यशपाल अरोड़ा, जयबीर गहलावत, नरेंद्र भूटानी, सन्नी कोचर, अनिल तुशीर, हर्ष वर्धन दीवान, सुशील स्याल, गोविंद लाल तनेजा, शशिकांत भारद्वाज, कुणाल गहलावत, दीपक कुमार, राजन छाबरा, चंद्र प्रकाश लूथरा, राम नारायण गोयल, सत्यप्रकाश वालिया, लिली सरदार, ऋषि प्रकाश दहिया, विकास मंगला, रविंद्र मलिक, हरीश जौहर, डा. ओम चौधरी, डा . रतन लाल रायल आदि मौजूद रहे। जिला प्रवक्ता पवन तनेजा ने बताया कि इस दौरान मन्नू पटेल नगर, सेठी, शाम लाल, विजेंदर, जयपाल, रमेश ने मुंडन करवा कर वक्फ बोर्ड के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें