फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गन्ने का पेराई सत्र 15 नवंबर से पहले शुरू करने की मांग

Tue, 29 Oct 2024 03:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 29- सोनीपत के गांव आहुलाना स्थित चीनी मिल परिसर में किसान मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोहाना। गांव आहुलाना स्थित चीनी मिल परिसर में सोमवार को किसानों की बैठक हुई। इसमें किसानों ने चीनी मिल का पेराई सत्र 15 नवंबर से पहले शुरू करने, गन्ने का रेट बढ़ाने और पेनाल्टी राशि का ब्याज सहित भुगतान करने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों ने मांगों को लेकर नारेबाजी की और चीनी मिल की प्रबंध निदेशक अंकिता वर्मा को ज्ञापन सौंपा। किसानों का नेतृत्व भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने किया। किसान नेता सत्यवान नरवाल ने कहा कि पेराई सत्र के दौरान पहली पेमेंट के समय पांच रुपये प्रति क्विंटल पेनल्टी काटी जाती है। उन्होंने मांग की है कि किसानों की कटी हुई पेनाल्टी का भुगतान ब्याज सहित किया जाए। किसानों ने मिल का पेराई सत्र भी नवंबर माह में ही शुरू करने की मांग की। किसानों का कहना है कि क्षेत्र की अधिकांश सड़कों की हालत भी खराब है। सड़कों पर गड्ढ़े बने हुए हैं। गड्ढ़ों के कारण गन्ने से भरी ट्राली पलटने का डर बना रहता है। बैठक में अशोक लठवाल, कृष्ण मलिक, भगत सिंह, बिजेंद्र, धर्म सिंह, प्रदीप, रोहताश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें