फोटो 13. सोनीपत के गन्नौर स्थित जाट धर्मशाला में बैठक के दौरान उपस्थित भारतीय किसान यूनियन (अंब
गन्नौर। खेड़ी गुज्जर रोड स्थित जाट धर्मशाला में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की मासिक बैठक हुई। इसमें किसानों से संबंधित समस्याओं को लेकर विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए। उपायुक्त के नाम एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष जयभगवान मलिक ने कहा कि गांव डबरपुर के मुख्य चौराहे पर पानी की लाइन टूटने से मुख्य रास्ता खराब है। इससे किसानों व आमजन को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि ट्यूबवेल का बिल मोबाइल पर भेजने की बजाय किसान के घर पर भेजा जाना चाहिए। कई ऐसे बुजुर्ग किसान हैं जो मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करते। उन्होंने कहा कि खेतों में गन्ना छिलाई का सीजन जल्द शुरू होने वाला है। ऐसे में क्षेत्र में काफी सड़कें टूटी हुई हैं। प्रशासन की ओर से किसानों की समस्या को देखते हुए सड़कों का निर्माण किया जाना चाहिए। बली कुतुबपुर में जोहड़ ओवरफ्लो होने की समस्या का भी समाधान होना चाहिए। इस मौके पर भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष बलजीत सिंह, राजेंद्र सरोहा, धर्मसिंह, रणधीर, राजसिंह, चरणसिंह, रामभज आदि मौजूद रहे।