फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग

Fri, 26 Jul 2024 05:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पेंशन बहाली संघर्ष समिति के आह्वान पर वीरवार को सोनीपत बस अड्डा परिसर में बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर आक्रोश मार्च निकाला। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तो 1 सितंबर को पंचकूला पहुंचकर कर्मचारी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

पेंशन आक्रोश मार्च का नेतृत्व कर रहे राज्य महासचिव ऋषि नैन ने कहा कि सरकार के पास केवल दो माह का समय है। इसमें सरकार को चाहिए कि कर्मचारियों की मांग पुरानी पेंशन बहाल करे। यदि कर्मचारियों की मांग को पूरा नहीं किया गया तो कर्मचारी विधानसभा चुनाव में सरकार को बदलने का काम करेंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप लाठर व प्रदेश मुख्य सलाहकार प्रमोद ईष्टकान ने कहा कि कर्मचारी 20 से 30 वर्ष सरकार की सेवा में लगाता है और सम्मान पूर्वक वृद्धावस्था में गुजारा चाहता है, लेकिन सरकार ने आर्थिक बोझ बताकर कर्मचारियों की पेंशन समाप्त कर दी। प्रदेश ऑडिटर विजय भुना ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक यह आंदोलन नहीं रुकेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष देवराज बाल्यान ने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। पेंशन आक्रोश मार्च सोनीपत बस अड्डा से शुरू होकर मामा भांजा चौक, गीता भवन चौक, रेलवे रोड, विश्राम गृह से होकर सुभाष चौक पर पहुंचा। इस दौरान जिला अध्यक्ष महेंद्र पाल, महिला विंग प्रभारी गीता राजपूत, राज्य कार्यकारिणी से वजीर गांगोली, विजय भुना, संदीप, महिला विंग प्रभारी राजबाला कौशिक, अनिल स्वामी, जोगिंदर लोहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें