फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बेटी को विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख रुपये ठगे

Fri, 26 Jul 2024 05:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बंदेपुर की रहने वाली महिला ने बेटी को विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बंदेपुर निवासी सरोज ने पुलिस को बताया कि उनके पास दो बेटी व एक बेटा है। पति का निधन हो चुका है। ससुर की पेंशन से परिवार का पालन-पोषण होता है। शास्त्री कॉलोनी निवासी दंपती अनीता व अजीत से उनकी पहचान थी। अनीता खुद को ट्रेवल एजेंट बताती थी। अनीता ने उनसे कहा था कि उनकी बेटी को विदेश भेज सकती है। वहां उज्जवल भविष्य बन सकता है। वह उनकी बातों में आ गई। इसके एवज में आरोपी ने 17 लाख रुपये मांगे। सरोज का कहना है कि उन्होंने अपने ससुर के खाते से अनीता को 9.40 लाख रुपये दे दिए। बाकी राशि घर बुलाकर नकद दे दी। उन्हें बताया था कि उनकी बेटी को सीधा फ्लाइट से अमेरिका भिजवा देंगी। इसके बाद उन्हें कतर की टिकट दे दिया और कहा कि पहले कतर जाना है। वहां पर उसे अमेरिका का वीजा दिया जाएगा और टिकट भी मोबाइल पर मिल जाएगा।

सरोज का कहना कि उनके फोन पर जो युवक टिकट भेज रहा था वह पहले से अमेरिका गया हुआ है। उनकी बेटी कतर पहुंच गई तो उसे दो दिन का समय दिया गया। उसके बाद अनीता कतर में रुकने का समय बढ़ाती रही। ऐसे कर उनकी बेटी के कतर में ही 10 दिन रही। जिसका खर्च खुद वहन किया। बाद में उन्होंने अपनी बेटी को वापस भारत बुला लिया। रुपये मांगे तो पति-पत्नी उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। मशक्कत से पांच लाख दिए गए। अब 12 लाख रुपये नहीं दे रहे है। पीडि़ता ने मुख्यमंत्री व उपायुक्त को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें