फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कर्मचारियों की लंबित मांगों का समाधान करने की मांग

Tue, 07 Apr 2026 06:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना बस अड्डे पर बैठक करते हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के सदस्य। संवाद 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर महाप्रबंधक को मांगपत्र सौंपा। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं जिनका जल्द समाधान किया जाए।
मांग पत्र में कर्मचारियों ने कहा कि लगभग तीन साल से बकाया रात्रि भत्ता जल्द दिया जाए। करीब एक साल से लंबित ओवरटाइम का भुगतान किया जाए। गोहाना डिपो में खराब पड़ी इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीनों (ईटीएम) को ठीक कर फिर से चालू किया जाए।
विज्ञापन

वर्ष 2016 के चालकों को मुख्यालय के निर्देश अनुसार एलटीसी का भुगतान किया जाए। कर्मचारियों को वरिष्ठता के आधार पर ड्यूटी दी जाए और वर्कशॉप में लंबे समय से खराब खड़ी बसों को ठीक करवाया जाए। इसके साथ ही गोहाना बस स्टैंड पर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा।
इसके बाद गोहाना डिपो में कर्मचारियों की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। राज्य साझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य विजेंद्र सिंघरोहा और अशोक सैनी ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि अगर 10 दिन में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो साझा मोर्चा बड़े आंदोलन की घोषणा करेगा। इसकी जिम्मेदारी विभाग और प्रशासन की होगी। बैठक में अनिल गंगाना, देवराज मलिक, अशोक सांगवान, संदीप रिढाल, सुनील मलिक, संजय सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें