फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में मुरथल के विद्यार्थियों के लिए सीटें आरक्षित करने की मांग

विज्ञापन
डीसीआरयूएसटी के कुलपति को मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपते वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बिजेंद्र आंतिल सा? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गांव मुरथल के ग्रामीणों ने दीनबंधु सर छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल के सभी कोर्सों के दाखिलों में मुरथल के विद्यार्थियों के लिए सीटें आरक्षित किए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने शनिवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बिजेंद्र आंतिल के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेंद्र अनायत से मुलाकात कर मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बिजेंद्र आंतिल ने कहा कि ग्राम पंचायत ने करीब पौने तीन सौ एकड़ जमीन विश्वविद्यालय के नाम की थी। उन्होंने कहा कि कुछ ही कोर्सों में गांव के बच्चों के लिए सीटों के आरक्षण का प्रावधान है। विश्वविद्यालय में प्रतिवर्ष नए कोर्स शामिल हो रहे हैं, लेकिन गांव के बहुत से विद्यार्थी इसके लाभ से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारे गांव के विद्यार्थियों का अधिकार है, जो उन्हें मिलना ही चाहिए।
बिजेंद्र आंतिल ने कुलपति प्रो. राजेंद्र अनायत से आग्रह किया कि उनकी मांग पर जल्द विचार कर मंजूरी दी जाए, ताकि वर्तमान शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके। इस दौरान उनके साथ शिक्षा समिति मुरथल के सदस्य नरेंद्र कोच, रामचंद्र, राजेंद्र, रामफल, जयबीर, लक्ष्मी नारायण, ईश्वर सिंह, गुरदयाल, संदीप आंतिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें