फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खरखौदा को जिला बनाकर गोहाना को उसका हिस्सा बनाने की मांग

Sun, 23 Mar 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 16- सोनीपत के खरखौदा के परशुराम पार्क में पंचायत के दौरान मौजूद विधानसभा क्षेत्र के लोग। स
विज्ञापन
खरखौदा। परशुराम पार्क में शनिवार को पंचायत कर गोहाना को जिला बनाए जाने की स्थिति में खरखौदा को उसमें शामिल करने चर्चा के बीच खरखौदा को ही जिला बनाकर गोहाना को उसका हिस्सा बनाने की मांग की गई। मास्टर महेंद्र सिंह दहिया की अध्यक्षता में पंचायत के दौरान लोगों ने अपनी मांगों को उठाया। उन्होंने कहा कि आज खरखौदा की विश्व में अपनी अलग पहचान है।
विज्ञापन

पंचायत में लोगों ने कहा कि औद्योगिक क्रांति के रूप में खरखौदा आगे बढ़ रहा है। ऐसे में खरखौदा को जिला बनाया जाना चाहिए। इसे गोहाना में नहीं, बल्कि खरखौदा को जिला बनाकर गोहाना को इसका हिस्सा बनाया जाए। कई दिन से खरखौदा को गोहाना का हिस्सा बनाने की चर्चाएं जोरों पर हैं। मामले में क्षेत्र के लोग मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन दे चुके हैं। वहीं शनिवार को परशुराम पार्क में हुई पंचायत में लोगों ने कहा कि वह गोहाना को जिला बनाने का किसी भी स्तर पर विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन खरखौदा को इससे जोड़ने का विरोध करते हैं। आईएमटी से खरखौदा में मारुति जैसी बड़ी कंपनियों का निवेश इसे अन्य हलकों से श्रेष्ठ बना रहा है। सरकार गोहाना को जिन मानकों के आधार पर जिला बनाने की तैयारी में है, खरखौदा को भी इन मानकों पर देखा जाए। ऐसे में खरखौदा गोहाना से पहले जिला बनता दिखाई देगा।
30 मार्च को दोबारा होगी पंचायत
पंचायत में निर्णय लिया गया कि वह खरखौदा को गोहाना में शामिल होने से बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। परशुराम पार्क में 30 मार्च को फिर से पंचायत बुलाई गई, तभी आगामी निर्णय लेने का फैसला लिया गया। खरखौदा क्षेत्र के लोगों का आह्वान किया गया कि वह पंचायत का हिस्सा बनें। पंचायत में रोहताश दहिया, विकेश दहिया, बेदी, राजकुमार सिसाना, जिंद्र, रणबीर छिन्नौली, प्रवेश, देवेंद्र, रमेश सिसाना, आनंद नकलोई, बलवान नंबरदार, जोरावर व रणबीर मौजूद रहे।

फोटो 16- सोनीपत के खरखौदा के परशुराम पार्क में पंचायत के दौरान मौजूद विधानसभा क्षेत्र के लोग। स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें