गोहाना। टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्य मंगलवार को जीएसटी कार्यालय में एक्साइज एवं टैक्सेशन अधिकारी अजीत कुमार से मिले। एसोसिएशन के सदस्यों ने एकमुश्त निपटान (वन टाइम सैटलमेंट) योजना की तिथि बढ़ाकर 31 मई करने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार जैन ने कहा कि एकमुश्त निपटान की अंतिम तिथि 31 मार्च है। सरकार ने यह योजना 31 जनवरी को लागू की थी। 28 फरवरी तक भी सरकार का पोर्टल सही ढंग से कार्य नहीं कर रहा था। इसके चलते पात्रों को योजना का लाभ नहीं मिला है। इस अवसर पर सीए कर्मबीर लठवाल, आशीष बंसल, दिनेश तनेजा, प्रभात जैन, अंकित, सुनील मित्तल, मनदीप सैनी व सीए हिमांशु मौजूद रहे।