फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विधायक के सामने रास्ते का अधूरा निर्माण पूरा करवाने की मांग

Thu, 24 Jul 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 14: सोनीपत के मेहंदीपुर में बाबा गोपाल दास की कुटिया में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पहुं
विज्ञापन
राई। विधायक कृष्णा गहलावत ने बुधवार को गांव मेहंदीपुर में बाबा गोपाल दास की कुटिया में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत की। विधायक ने स्वामी विद्यानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया। उन्होंने लोगों को महाशिवरात्रि की बधाई दी। ग्रामीणों ने विधायक के सामने समस्याएं रखीं जिस पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव से लेकर यमुना के बांध तक सड़क का निर्माण काफी दिन से अधूरा पड़ा है। इससे उनको आवागमन में परेशानी हो रही है। इस पर विधायक ने कहा कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान करवाना उनकी जिम्मेदारी है। गहलावत ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान अमरजीत, अशोक, शीलू, सरपंच पति रमेश, अरुण, गोवर्धन, रामफूल, मंजीत, अशोक, बिजेंद्र, जोगेंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें