फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में खुले शराब के ठेकों को बंद या शिफ्ट करवाने की मांग

Thu, 27 Jun 2024 10:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गन्नौर में एसडीएम को शिकायत देते एमएसएमई औद्योगिक एसोसिएशन बड़ी के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में जगह-जगह खुले शराब के ठेके क्षेत्र का माहौल खराब कर रहे हैं। शराब पीने के बाद लोग औद्योगिक क्षेत्र में हुड़दंग करते हुए झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। ऐसे में उद्योगपतियों को भी शराब ठेके के पास से असुरक्षित माहौल में निकलना पड़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए एमएसएमई औद्योगिक एसोसिएशन बड़ी के पदाधिकारियों ने एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर को शिकायत देकर समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में 3-4 शराब के ठेके हैं। जिन्हें प्रशासन की ओर से अनुमति दी गई है। ठेके की वजह से औद्योगिक क्षेत्र में लगातार अपराध बढ़ रहा है। हाल ही में शराब के नशे में कुछ श्रमिकों के बीच आपसी झगड़ा हो गया था। इसके बाद एक श्रमिक ने दूसरे श्रमिक की पीटकर हत्या कर दी थी। वहीं असामाजिक तत्व शराब के नशे में औद्योगिक क्षेत्र में गलत गतिविधियों को अंजाम देते हैं। इस वजह से उद्योगपति भी खुद को सुरक्षित नहीं मान रहे हैं। उन्होंने बताया कि फेज-2 में 609 नंबर फैक्टरी के सामने खुला ठेका सबसे अधिक परेशानी का कारण बना है। उन्होंने एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर से औद्योगिक क्षेत्र में शराब के ठेकों को हटवाने या शिफ्ट करवाने की मांग की है। इस पर एसडीएम ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान नवीन कौशिक, महासचिव हरप्रीत सिंह व अनिल कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें