सोनीपत। बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता को निलंबन किए जाने के विरोध में एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी उतर आए। यूनियन के पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर कनिष्ठ अभियंता सुखबीर सिंह को बहाल किए जाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर जल्द ही कनिष्ठ अभियंता को बहाल नहीं किया तो वह प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
मंडी क्षेत्र के लोगों ने मंगलवार को अधीक्षण अभियंता के कार्यालय के बिजली समस्या को लेकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान अधीक्षण अभियंता जीआर तंवर ने कनिष्ठ अभियंता सुखबीर सिंह को निलंबित कर दिया था। निलंबन किए जाने के विरोध में यूनियन के पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त किया। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता राजबीर, ओमपाल, विनोद, अंग्रेज, सिटी सब डिविजन के प्रधान अनिल कौशिक, औद्योगिक क्षेत्र सब डिविजन के प्रधान राकेश दहिया, सिटी यूनिट के प्रधान सतीश चहल व सचिव राजकुमार शर्मा भी मौजूद रहे।