फोटो 24: सोनीपत के सेक्टर-23 स्थित सामुदायिक केंद्र में बच्चों के साथ धरने पर बैठे बागड़ी लोह
सोनीपत। बागड़ी लोहार समाज के लोग शुक्रवार को सेक्टर-23 स्थित सामुदायिक केंद्र में नगर निगम की हाउस की बैठक के दौरान पहुंचे और केंद्र परिसर पर धरना देकर पुनर्वास की मांग उठाई। उन्हाेंने आप नेता देवेंद्र गौतम के नेतृत्व में निगम आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वह अपनी जगह से हटने को तैयार हैं, लेकिन उससे पहले उन्हें पुनर्वास अधिनियम 2013 के प्रावधान के अनुसार पुनर्वास की व्यवस्था मिलनी चाहिए। उनका जमीन पर कोई अवैध कब्जा नहीं है और न ही टकराव चाहते हैं। देवेंद्र गौतम ने कहा कि सड़क किनारे रहना इन परिवारों की मजबूरी है। यह लोग सोनीपत में 20-25 वर्ष से रह रहे हैं और सभी के पास आधार कार्ड, राशन कार्ड व अन्य पहचान पत्र मौजूद हैं। इसके बावजूद इनके साथ दोहरा व्यवहार किया जा रहा है।