सोनीपत। किसान 18 अप्रैल तक दी सहकारी चीनी मिल से पर्चियां ले सकेंगे। किसी तरह का संशय होने पर किसान हेल्पलाइन नंबर 9728310005 पर संपर्क कर सकते हैं।
दी सहकारी चीनी मिल सोनीपत के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने बताया कि चीनी मिल का पेराई सत्र अंतिम दौर में है। ऐसे में मिल के गन्ना विभाग की ओर से खुली खरीद शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मिल की तरफ से जारी की जा रही पर्चियों को लेकर किसी किसान को कोई समस्या आ रही है तो वह चीनी मिल के हेल्पलाइन नंबर 9728310005, फील्ड स्टाफ व गन्ना विभाग से संपर्क कर अपनी पर्चियां 18 अप्रैल तक शाम 4 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। प्रबंध निदेशक ने कहा कि 18 अप्रैल के बाद मिल की ओर से कोई भी पर्ची जारी नहीं की जाएगी। मिल प्रबंधन की ओर ओर निर्धारित पर्ची की मात्रा से 50 फीसदी अधिक गन्ना भी लिया जा रहा है। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि मिल में साफ गन्ना आपूर्ति करें, जिससे मिल की चीनी रिकवरी प्रभावित न हो। इसके अलावा किसान मजदूरों को उचित प्रबंध करके अपना गन्ना समय पर मिल में डाले।