फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मेडिकल काॅलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग

Sat, 20 Apr 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के खानपुर कलां स्थित मेडिकल काॅलेज में निदेशक डा. जगदीश चंद्र दुरेजा को मांगपत्र देते च
विज्ञापन
गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह (बीपीएस) राजकीय महिला मेडिकल काॅलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। शुक्रवार को मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन ऑफ बीपीएस राजकीय मेडिकल काॅलेज के प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक डाॅ. जगदीश चंद्र दुरेजा को मांगपत्र देकर विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति करने और अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष डाॅ. मुकेश कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में कार्यरत चिकित्सकों पर काम का दबाव अधिक है। संस्थान में चिकित्सकों की कमी होने के बावजूद भर्ती नहीं की जा रही है। संस्थान में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के चलते कार्यरत चिकित्सकों पर अतिरिक्त भार है। इसमें मरीजों का उपचार, यूजी व पीजी पैरा मेडिकल विद्यार्थियों की पढ़ाई, रिसर्च, पीजी थीसिस का काम, संस्थान के दूसरे अकादमी व प्रशासनिक काम और आपातकालीन सेवाएं शामिल हैं। कार्यरत चिकित्सकों को काम पूरा करने में अतिरिक्त समय लगाना पड़ता है। इससे उनकी सेहत व दूसरी निजी जिम्मेदारियां निभाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग व हरियाणा मुख्य सचिव के निर्देशों के विपरीत चुनाव में ड्यूटी लगाई जाती है। वेतन निर्धारण, टीए बिल, सम्मेलन विधेयक बिल का समय पर भुगतान नहीं किया जाता। उन्होंने मांग की कि अर्जित अवकाश की त्रुटियों को दूर किया जाए एनआर बिल की राशि में समय अनुसार बढ़ोतरी की जाए। इस दौरान उपाध्यक्ष डाॅ. प्रवीण राणा, महासचिव डाॅ. पुष्पेंद्र मलिक, संयुक्त सचिव डाॅ. नवीन शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें