जींद। सोशल मीडिया पर सर्व सुनार समाज के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में भिवानी निवासी सचिन जैन के खिलाफ शहर थाना में शिकायत दी गई है। स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधिमंडल ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। थाना प्रभारी ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
स्वर्णकार संघ जिला के पूर्व महासचिव संजय वर्मा ने बताया कि पिछले दिनों भिवानी निवासी सचिन जैन ने सोशल मीडिया पर सर्व सुनार समाज को चोर बताते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इससे समाज के लोगों में रोष है।