फोटो 29 : एफआरयू बने खरखौदा के सरकारी अस्पताल में पहले सी-सेक्शन से जन्मा नवजात अपनी मां प्रियं
- फोटो : संवाद
खरखौदा। उपमंडल नागरिक अस्पताल फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) में बदल गया है। इसके तहत सोमवार को ऑपरेशन थिएटर शुरू होने पर पहला सी-सेक्शन भी अंजाम दिया गया। थाना कलां की प्रियंका ने अपने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। जिला नागरिक अस्पताल, सोनीपत से गायनोकोलॉजिस्ट डाॅ. ऋचा ने खरखौदा पहुंचकर इस सी-सेक्शन को अंजाम दिया।
फर्स्ट रेफरल यूनिट सुविधा के शुरू होने से उन गर्भवतियों को फायदा होगा, जिन्हें हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के कारण यहां से सोनीपत, खानपुर या फिर पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया जाता था।
लैब में टेस्ट किट उपलब्ध नहीं : सरकारी अस्पताल बेशक एफआरयू बन गया है लेकिन संसाधनों का टोटा बना हुआ है। जरूरी टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं। सोमवार को भी यही हुआ। सी-सेक्शन से पहले गर्भवती के भी जरूरी टेस्ट होने थे लेकिन लैब में किट उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में एक चिकित्सक ने सभी टेस्ट बाहर से करवाए।