फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बैसाखी पर्व पर कीर्तन कर संगत को किया निहाल

Tue, 14 Apr 2026 08:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा गुरु कलगीधर सिंह सभा में बैसाखी पर्व पर कीर्तन करता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। बैसाखी पर्व पर मंगलवार को मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा गुरु कलगीधर सिंह सभा में कीर्तन दरबार सजाया गया। सुबह 10 बजे अखंड पाठ के समाप्त होने पर प्रीतम सिंह व गुरमीत ने कीर्तन दरबार की शुरुआत की।
स्त्री सत्संग सभा की तरफ से खालसा की महिमा का गुणगान किया गया। कीर्तन जत्था निर्मल सिंह, हरप्रीत सिंह, भजनीत सिंह की ओर से कीर्तन कर संगत को निहाल किया गया। दाढ़ी जत्था सुखनिरंजन सिंह सुमन की ओर से खालसा साजना दिवस का इतिहास सुनाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने बैसाखी वाले दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी। गुरु का सिख खालसा है। जहां भी अन्याय होगा अपनी जान की परवाह किए बिना खालसा वहां धर्म की रक्षा के लिए तत्पर रहेगा। उन्होंने पांच प्यारों को सजाया। उन्होंने खुद भी अमृत पान किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से निवर्तमान मेयर राजीव जैन, कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान व उनकी पत्नी मेघा दिवान भी शामिल हुए। मंगलवार रात को भी कीर्तन दरबार सजाया गया। कीर्तन जत्था हजूरी रागी दविंदर सिंह बटाला ने खालसा पंथ का इतिहास बताया।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव प्रभमीत सिंह ने बताया कि खालसा साजना दिवस बैसाखी मुगलों के आतंक से डरे-सहमे, दबे-कुचले लोगों में जोश भरकर उन्हें मुगलों के शासन को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार करने का दिन है।
विज्ञापन

इस दौरान प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार मंजीत सिंह, उप प्रधान सरदार हरदीप सिंह सूरी, चरणजीत सिंह, जगमोहन बराड़ा, अजीत सिंह भाटिया, तरसेम सिंह, ललित तलवार, राजेंद्र सिंह, मनोहर लाल गुलाटी, बलजिंदर सिंह सोढी, नरेंद्र सिंह भाटिया, गुरप्रीत सिंह हरप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह, जतिंदर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें