सोनीपत। अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर सोमवार की सुबह राठधना रेलवे स्टेशन के सफियाबाद फाटक के पास ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दिल्ली के नरेला की राजीव कॉलोनी निवासी युवक कपिल कांत (27) की मौत हो गई। वह अपनी ससुराल सफियाबाद जा रहे थे।
जीआरपी के एएसआई विकास कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली कि सफियाबाद फाटक के पास डाउन लाइन पर युवक का शव पड़ा है। आशंका है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया।
कपिल कांत पर्यावरण विभाग दिल्ली में कार्यरत थे और सफियाबाद अपनी ससुराल जा रहा रहे थे। वह सफियाबाद फाटक के पास कैसे पहुंचे इस बारे में किसी को नहीं पता। परिजन के बयान होने के बाद मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।