फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दिल्ली विवि बना नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी लॉन टेनिस चैंपियन

Tue, 13 Jan 2026 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :09: सोनीपत के राई स्थित हरियाण खेलकूद विवि में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर-यूनिवर्सिटी लॉन टेनि - फोटो : reasi news
विज्ञापन
सोनीपत। भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) के तत्वावधान में हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय, राई में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी लॉन टेनिस चैंपियनशिप में दिल्ली विवि की टीम विजेता रही। वहीं पंजाब विवि की टीम दूसरे व मेजबान राई विवि की टीम तृतीय स्थान पर रही। विजेताओं को कुलपति अशोक कुमार ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


फाइनल में दिल्ली विश्वविद्यालय की टीम ने पंजाब विश्वविद्यालय को 3-1 से पराजित कर चैंपियनशिप ट्रॉफी जीत ली। फाइनल के पहले एकल मुकाबले में दिल्ली विश्वविद्यालय के भव्य ने पंजाब विश्वविद्यालय के यशस्वी को 6-4, 6-2 से हराया।
दूसरे एकल में पंजाब विश्वविद्यालय के रियान ने शानदार वापसी करते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के मयंक को कड़े मुकाबले में 5-7, 6-2, 6-4 से पराजित किया। युगल मुकाबले में दिल्ली विश्वविद्यालय के मयंक व जय की जोड़ी ने पंजाब विश्वविद्यालय के परमीर व रियान को 6-4, 7-6 से हराया।
विज्ञापन

निर्णायक रिवर्स एकल में दिल्ली विश्वविद्यालय के जय ने रियान को 6-0, 6-2 से हराकर टीम की खिताबी जीत सुनिश्चित की। पंजाब विवि द्वितीय स्थान पर रहा।
मेजबान टीम को कांस्य पदक

तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में मेजबान हरियाणा खेल विवि राई ने नोएडा के बेनेट विवि की टीम को 3-0 से पराजित कर कांस्य पदक जीता। इस मुकाबले में अरंत्य और हर्ष मलिक ने एकल मुकाबलों में जीत दर्ज की जबकि युगल मुकाबले में अरंत्य व हर्ष की जोड़ी ने पदक दिलाया।
विजेताओं को किया सम्मानित

समापन समारोह में हरियाणा खेलकूद विवि राई के कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में विजेता, उपविजेता और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसी अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताएं युवाओं में प्रतिस्पर्धात्मक भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विश्वविद्यालय खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस दौरान भारतीय विश्वविद्यालय संघ के ऑब्जर्वर डॉ. शमशेर सिंह (एसोसिएट प्रोफेसर, एचपीयू) भी मौजूद रहे। उन्हें आयोजन समिति की ओर से स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें