फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दिल्ली कैपिटल एकादश ने 2-1 से सीरीज जीती, अनमोल चमके

विज्ञापन
23...हनुमंत क्रिकेट मैदान में दिल्ली कैपिटल को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते कोच। स्रोत:कोच
विज्ञापन
रोहतक। दिल्ली कैपिटल एकादश व डीएम क्रिकेट अकादमी रोहतक एकादश के बीच खेली गई तीन मैचों की सीरीज को दिल्ली एकादश ने 2-1 से जीत लिया। वीरवार को हनुमंत क्रिकेट मैदान में खेले गए फाइनल मैच में दिल्ली एकादश ने रोहतक एकादश को 33 रन से हराया।
विज्ञापन

मैन ऑफ द सीरीज अनमोल, बेस्ट बल्लेबाज रिशम सिंगला, बेस्ट गेंदबाज सार्थक ढल, बेस्ट फिल्डर वेदांत यादव व बेस्ट विकेट कीपर शिवम को चुना गया।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 40 में ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। दिल्ली की ओर से जसकीरत सिंह ने 41, रिशम सिंगला ने 51 व शिवम ने 55 रन बनाए। डीएम रोहतक एकादश की ओर से अनमोल ने तीन व देवांश अहलावत ने दो विकेट लिए।
जवाब में डीएम रोहतक एकादश 177 रन पर ऑलआउट हो गई व दिल्ली एकादश ने 33 रन से मैच जीत लिया। डीएम एकादश की ओर से अनमोल ने 66, शक्ति ने 18 व उदयवीर ने 15 रन बनाए। दिल्ली एकादश की ओर से वेदांत यावद, जय सिंह रावत, ईश व रिशम सिंगला ने दो-दो विकेट लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें