फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के गत्ता व्यापारी की कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड पर कुंडली बॉर्डर के पास सड़क पर खड़े ट्रक से टकराने के चलते कार सवार दिल्ली के गत्ता व्यापारी की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के त्रिनगर स्थित ओंकार नगर निवासी जितेंद्र शर्मा दिल्ली में गत्ते का व्यापार करते थे। वह कार में सवार होकर शामली गए थे। शुक्रवार रात को वह शामली से वापस घर लौट रहे थे। जब वह रात एक बजे कुंडली बार्डर पर पहुंचे तो उनकी कार सडक़ पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में जितेंद्र शर्मा बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना के बाद उनकी पत्नी गुंजन शर्मा अपने चाचा सुनील के साथ अस्पताल में पहुंची। वहां से जितेंद्र कुमार को एलएनजेपी अस्पताल जहांगीर पुरी रेफर कर दिया। परिजन उन्हें पंजाबी स्थित महाराजा अग्रसेन अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर उपचार के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने गुंजन शर्मा के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।
ट्रक से टकराने के चलते कार चालक की मौत हो गई। कार चालक की पत्नी के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को दिल्ली में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। -अमित कुमार, जांच अधिकारी, थाना कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें