फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अब 29 और 31 को दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस नहीं रहेगी रद्द

Wed, 28 Jan 2026 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पुरानी दिल्ली से चलकर अमृतसर जाने वाली दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन 29 और 31 जनवरी को अब रद्द नहीं रहेगी। उत्तर रेलवे ने 21 जनवरी को 29 व 31 जनवरी को रद्द रखने के आदेश जारी किए थे। रेलवे ने पंजाब में अमृतसर-जालंधर सिटी सेक्शन के पुल संख्या 28 पर गार्डर रखने के चलते रूट बंद करने का लिया आदेश वापस ले लिया है। सोनीपत रेलवे स्टेशन पर रुककर चलने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों का पंजाब में रूट डायवर्ट नहीं होगा।
विज्ञापन


पंजाब में 27 व 29 जनवरी को संभलपुर-जम्मूतवी जंक्शन एक्सप्रेस (18309) को रूट बदलकर चलाया जाना था। वहीं, 29 व 31 जनवरी को पठानकोट-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस (22430) को भी रूट बदलकर चलाना था। अब यह दोनों ट्रेनों अपने निर्धारित रूट पर दौड़गी। अब यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। अन्य ट्रेनों को भी निर्धारित समय पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें