फोटो 23: यूजीसी नेट परीक्षा पास करने वाले छात्रा दीप्ति।
गन्नौर। गांव राजलू गढ़ी की दीप्ति ने यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता हासिल कर गांव का नाम रोशन किया है। दीप्ति असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी में दाखिला लेने की पात्र हो गई हैं। मेधावी छात्रा दीप्ति ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों अपने पिता मुनीराम व मां सुनीता को दिया। उन्होंने बताया कि खानपुर कलां स्थित भगत फूलसिंह राजकीय महिला विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने नेट की परीक्षा दी। अपने विषय में 92.73 फीसदी स्कोर हासिल किया। दीप्ति के माता-पिता ने कहा कि इस उपलब्धि न केवल खुशी है बल्कि बेटियों के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत है।