फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मॉडल बनाओ प्रतियोगिता में दीपिका व जानवी दूसरे स्थान पर

Tue, 27 Feb 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के सेक्टर-12 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में विजेता छात्राओं को प्रमाणपत्र देते प्राच
विज्ञापन
सोनीपत। अंतर महाविद्यालय मॉडल बनाओ प्रतियोगिता में उप विजेता रही दीपिका व जानवी का सेक्टर-12 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में पहुंचने पर स्वागत किया गया। प्राचार्य दिलबाग सिंह जाखड़ व प्राध्यापकों ने विजेता छात्राओं को बधाई दी और आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

डॉ. शर्मिला सांगवान ने बताया कि मंगलवार को छोटूराम आर्य महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय मॉडल बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आठ टीमों ने भाग लिया। राजकीय महिला महाविद्यालय की बीए ऑनर्स प्रथम वर्ष की दीपिका व बीए प्रथम वर्ष की जानवी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। उन्हें प्रमाणपत्र व 900 रुपये का नगद इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान भूगोल विभाग के अध्यक्ष नरेश आंतिल, डॉ. वंदना नासा, डॉ. नवीन वशिष्ठ, डॉ. राजेश भारद्वाज, डॉ. सुभाष सिसोदिया ने विजेता छात्राओं के बेहतर भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें