प्रदेश में 88 आपराधिक गैंग सक्रिय : दीपेंद्र
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह से गायब है और इसके चलते जंगलराज का माहौल बन चुका है। राज्य की एसटीएफ प्रदेश में 88 आपराधिक गैंग सक्रिय होने की बात मान चुकी है। हालात इतने चिंताजनक हैं कि बड़े-बड़े अधिकारी आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं।
मनरेगा का नाम बदलने पर बीजेपी पर तंज
मनरेगा का नाम बदलने को लेकर भी दीपेंद्र ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को काम करना नहीं आता, केवल नाम बदलने की राजनीति आती है। मनरेगा के बजट में कटौती कर गरीबों का हक छीना जा रहा है। यदि भगवान श्रीराम स्वर्ग से देख रहे होंगे तो सोच रहे होंगे कि उनके नाम पर गरीबों का निवाला छीना जा रहा है।
पार्टी नेता अनंत दहिया के निवास पर भी पहुंचे सांसद
मीडिया से बातचीत के बाद सांसद हुड्डा गांव में ही राई हलके के कांग्रेस नेता अनंत दहिया के निवास पर भी पहुंचे। उनके भी पिता का निधन हुआ बताया जा रहा है। इस मौके पर दीपेंद्र के साथ सोनीपत के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक इंदु राज नरवाल, पूर्व विधायक जयवीर वाल्मीकि, सुरेंद्र पवार, पदम सिंह दहिया, सुखबीर फरमाना के अलावा जय भगवान दीपालपुर, सुरेंद्र शर्मा, जोगेंद्र दहिया, अशोक सरोहा, मनोज रिढ़ाऊ और अन्य स्थानीय नेता-कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।