फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दीनबंधु छोटूराम थे अखंड भारत के समर्थक

Tue, 09 Jan 2024 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना के पुराना बस अड्डा के पास छोटूराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते सामाजिक कार्यकर्ता। स्
विज्ञापन
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि दीनबंधु छोटूराम अखंड भारत के समर्थक थे। वह नहीं चाहते थे कि देश का बंटवारा हो। उन्होंने कहा कि दीनबंधु छोटूराम ने संयुक्त पंजाब में जिन्ना के पैर जमने नहीं दिए थे।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने दीनबंधु छोटूराम की पुण्यतिथि पर विश्वविद्यालय के प्रागंण में स्थित दीनबंधु छोटूराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की। कुलपति ने कहा कि चौ. छोटूराम ने कहा था कि जिन्ना निर्माता न होकर विनाशक थे। जब तक चौ. छोटू राम जीवित रहे ,उन्होंने मुस्लिम लीग को उभरने नहीं दिया। छोटूराम का मानना था कि देश एक रहेगा तो मजबूत रहेगा। इस अवसर पर इलेक्ट्रिकल विभागाध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र दहिया, खेल निदेशक डाॅ. बिरेंद्र सिंह हुड्डा, कुलपति कार्यालय अधीक्षक दिनेश दहिया, डाॅ. प्रवेश गहलोत, दिलबाग डागर व रोहतास दहिया मौजूद रहे।
दीनबंधु छोटूराम की पुण्यतिथि पर वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. संतराम देशवाल ने गोहाना रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला में स्थित और छोटूराम चौक स्थित दीनबंधु छोटूराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साहित्यकार डॉ. संतराम देशवाल ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दीनबंधु छोटूराम अखंड भारत के समर्थक थे।
विज्ञापन


शोषित एवं गरीबों के कल्याण के लिए किया जीवन समर्पित : प्रो. बंसीलाल कुंडू
फोटो 49- सोनीपत के छोटूराम चौक पर दीनबंधु छोटूराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते प्रो. बंसीलाल कुंडू व अन्य। स्रोत : समिति सदस्य
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम युवा सेवा समिति के अध्यक्ष प्रो.बंसीलाल कुंडू ने कहा कि दीनबंधु छोटूराम ने किसान, गरीबों एवं दोस्तों के कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। वह एक महान क्रांतिकारी एवं समाज सुधारक थे। उन्होंने कहा कि दीनबंधु छोटूराम ने शिक्षा पर जोर दिया। उनका मानना था कि शिक्षा के माध्यम से ही हमारे राष्ट्र एवं समाज का कल्याण हो सकता है। प्रो. बंसीलाल कुंडू ने दीनबंधु छोटूराम की पुण्यतिथि पर छोटूराम चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। विद्यार्थियों को दीनबंधु छोटूराम के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। वह किसानों के लिए एक आदर्श और प्रेरणास्रोत हैं। इस मौके पर पूर्व पार्षद सुनील दलाल, चौधरी चांद राम दहिया, कृष्ण काला भटगांव, बिजेंद्र, सरदार जसवंत सिंह, कृष्ण सैनी, बलबीर सिंह मलिक सहित अन्य मौजूद रहे।

समाज सेवियों ने मनाई चौधरी छोटूराम की पुण्यतिथि
फोटो 45- गोहाना के पुराना बस अड्डा के पास छोटूराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते सामाजिक कार्यकर्ता। स्रोत : मोर्चा सदस्य
गोहाना। आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के सदस्यों ने पुराना बस अड्डा पर चौधरी छोटूराम की पुण्यतिथि मनाई। उन्होंने छोटूराम चौक पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्य वक्ता आजाद सिंह डांगी ने कहा कि चौधरी छोटूराम महान समाज सुधारक थे। उन्होंने आजीवन मजदूर एवं किसान वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया था। उन्होंने मजदूरों और किसानों को जमींदारों के चंगुल से मुक्त कराकर जमीनों पर मालिकाना हक दिलवाया था। इस अवसर पर मंजीत दहिया, धर्मपाल सिंह मलिक, रोहतास अहलावत, मदनलाल अत्री, राजपाल कश्यप, तथा धर्मवीर कालीरमन मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें