खरखौदा। राष्ट्रीय राजमार्ग 334पी पर गांव झिंझौली के पास व्यक्ति का शव मिला। शव के ऊपर से काफी वाहन गुजरने से वह पहचान के लायक नहीं था। हाईवे की पेट्रोलिंग टीम ने जब शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गांव सहारपुर निवासी प्रमुख का कहना है कि वह झिंझौली टोल से रोहट की तरफ पेट्रोलिंग कर रहे थे। उन्होंने देखा कि किसी व्यक्ति का शव हाईवे पर पड़ा हुआ है। पास जाकर देखा तो शव के ऊपर से वाहनों के गुजरने से वह पूरी तरह से क्षत विक्षत हो गया था। इससे उसकी पहचान हो पाना मुश्किल है। संवाद