फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में में SI की दर्दनाक मौत: ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा, झरोठी टोल पार करते ही ट्रॉली से टकराई वैगनआर

Fri, 18 Apr 2025 10:47 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

हादसे में रामनिवास बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें खरखौदा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें रोहतक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
मृतक SI - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक रोड पर गांव झरोठ टोल प्लाजा के पास ट्रैक्टर-ट्राली में टकराने से कार सवार उपनिरीक्षक (एसआई) की मौत हो गई। वह इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) पर तैनात थे। वह ड्यूटी से घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मूलरूप से झज्जर जिले के गांव पासौर हॉल झज्जर के सुभाष नगर निवासी एसआई रामनिवास (55) सोनीपत थाना सदर में ईआरवी पर तैनात थे। वीरवार देर रात ड्यूटी पूरी करने के बाद वह कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। जब वह झरोठी टोल प्लाजा से आगे पहुंचे तो उनकी कार ट्रैक्टर-ट्राली में टकरा गई।

हादसे में रामनिवास बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें खरखौदा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें रोहतक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। साथी अधिकारियों ने कहा कि वह कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और सहयोगी स्वभाव के थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें