गोहाना। भारत-पाकिस्तान के बीच 1965 में हुए युद्ध में शहीद हुए गांव कटवाल के रहने वाले सतबीर सिंह की पत्नी बेदकौर का सोमवार को स्वर्गवास हो गया। बेदकौर अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़कर गई हैं।
गांव कटवाल के रहने वाले सतबीर सिंह भारतीय सेना में थे। 1965 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में सतबीर सिंह दुश्मन से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। सतबीर के शहीद होने के बाद पंजाब सरकार ने कटवाल गांव के मुख्य मार्ग का नामकरण उनकी मां गायत्री के नाम पर किया था। उस समय हरियाणा पंजाब का हिस्सा हुआ करता था। शहीद की पत्नी बेदकौर अपने पीछे तीन बेटे विजयपाल, हितेंद्र, अजयपाल व बेटी कुसुम को छोड़ गईं। शहीद के परिजनों ने कहा कि सरकार ने मार्ग का नामकरण जरूर कर दिया था, लेकिन आज तक उनकी दादी गायत्री के नाम बोर्ड नहीं लगाया गया।