फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

Sat, 18 Oct 2025 05:32 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

डिलिवरी के दौरान नवजात की मौत से हंगामा मच गया। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
नवजात बच्चे की मौत - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिलिवरी के दौरान नवजात की मौत से हंगामा मच गया। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। जसौरखेड़ी निवासी गर्भवती शीतल को खरखौदा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुबह से शाम तक अस्पताल में रहने के बाद रात करीब नौ बजे सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। 
विज्ञापन


ऑपरेशन के दौरान नवजात को सांस लेने में दिक्कत हुई।  बच्चे को तुरंत रोहतक के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा रोमी ने भाई के बेटे की मौत पर अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है।  खरखौदा पुलिस ने महिला चिकित्सक डॉ. मोनिका दहिया और सिजेरियन ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक के खिलाफ लापरवाही से मौत के तहत केस दर्ज कर लिया है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर देरी और उचित सुविधा न देने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें