सोनीपत। मुरथल रोड पर स्थित मिष्ठान भंडार के सामने खाली जमीन पर एक व्यक्ति का शव मिला है। आसपास के लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। वार्ड-1 के पार्षद हरिप्रकाश सैनी ने बताया कि मुरथल रोड पर खाली जमीन पर शव पड़ा होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक व्यक्ति वहीं आसपास के क्षेत्र में कचरा बीनता था। शनिवार को लोगों ने उसका शव वहां देखा। सूचना पाकर वह भी मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। सेक्टर-27 थाना पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।