फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के 400 पार संकल्प को पूरा करना होगा : मोहनलाल

Sat, 11 May 2024 10:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली गांव सिकंदरपुर माजरा में निकाली गई ट्रैक्टर रैली में किसानों व युवाओं के साथ शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने बरोदा हलके में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित और देश को विकास के शिखर पर पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार संकल्प को हम सभी को मिलकर पूरा करना होगा। भाजपा जितना ज्यादा मजबूत होगी देश भी उतना भी ज्यादा मजबूत होगा। भाजपा प्रदेश सचिव पंडित उमेश शर्मा ने विजय संकल्प रैली में मुख्यातिथि के रूप में शामिल होकर जनता से वोट करने की अपील की। भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बडौली ने गांव रभड़ा, बली ब्राह्मणान, कटवाल, भैंसवाल, बिलबिलान, जसराना, गिवाना, आंवली, रिवाडा, मोई, ककरोई रोड स्थिति विश्वकर्मा धर्मशाला, सेक्टर 14, सिद्धार्थ कॉलोनी, चावला कॉलोनी, सेक्टर 15 और सिक्का कॉलोनी में जनसभाएं की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें