फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का मुकदमा

Mon, 14 Aug 2023 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव दातौली में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला है। महिला के मायका पक्ष ने उनकी हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर थाना बड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों के बयान पर थाना बड़ी पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हिसार के गांव सातरोड खास निवासी बीरमति ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी सुदेश की शादी 17 साल पहले गांव दातौली निवासी दिनेश के साथ हुई थी। दिनेश दिल्ली पुलिस में होमगार्ड है। मायका पक्ष का आरोप है कि दोनों में मनमुटाव चल रहा था। सुदेश का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर बड़ी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। मामले का पता लगने पर महिला के परिजन मौके पर पहुंचे और उनके पति व उसके ससुराल पक्ष पर सुदेश की हत्या का आरोप लगाया। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी आशु राव ने बताया कि पुलिस ने महिला के पति दिनेश, ननद, दो चाचा, सास सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें