गन्नौर। चटिया औलिया गांव स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। साध्वी ने इसकी शिकायत थाना गन्नौर में दी है। शिकायत में चटिया औलिया गांव स्थित शिवरूद्र ओंकारेश्वर महादेव मंदिर की साध्वी रमा चौधरी उर्फ शिवा नंदमयी ने बताया कि 7 अगस्त को चोर मंदिर से दो रसोई गैस सिलिंडर, एक इन्वर्टर, 1 बैटरी, 10-15 किलो सिक्के, एक लेडीज छाता, रई व त्रिशूल चोरी कर ले गए। जिसमें से कुछ सामान ज्वार के खेत में पड़ा मिला। सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो मंदिर में चार आदमी घुसते हुए दिखाई दिए। साध्वी की शिकायत पर थाना गन्नौर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद