फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: जाहरी फ्लाईओवर के पास मिला युवक का शव, पास ही पलटा हुआ था ऑटो

Mon, 07 Nov 2022 11:02 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोमवार सुबह जाहरी रेलवे फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति का शव देखकर व पास ही ऑटो पलटा देखकर किसी राहगीर ने सदर थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद सदर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
सोनीपत में पलटा ऑटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव जाहरी रेलवे फ्लाईओवर के पास पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। उसके सिर में चोट के निशान है। शव के पास ही ऑटो पलटा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व एफएसएल की टीम को जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन


सोमवार सुबह जाहरी रेलवे फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति का शव देखकर व पास ही ऑटो पलटा देखकर किसी राहगीर ने सदर थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद सदर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। युवक के पास पहचान का कोई कागजात नहीं मिला है। उसके सिर पर चोट लगी है और खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर जांच शुरू कर दी है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिसके बाद मौत के कारणों की जानकारी मिल सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। ऑटो का शीशा टूटा मिला है। ऑटो रोहतक के राजेंद्र नगर के व्यक्ति के नाम है। रोहतक पुलिस की मदद से शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें