दो दिन में बुलाए गए 63625 अभ्यर्थियों में से 66.05 फीसदी ने दी सीईटी
संयुक्त पात्रता परीक्षा : दो दिन में 42026 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 21599 रहे गैरहाजिर
पहले दिन 20590 तो दूसरे दिन 21436 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
पांच चरणों की जांच के बाद परीक्षा केंद्र में मिला प्रवेश
फोटो 20- संयुक्त पात्रता परीक्षा के प्रवेश पत्र में हस्ताक्षर के स्थान पर परीक्षार्थी की अपलोड की गई पुरानी फोटो। संवाद
फोटो 30- डीएवी मल्टीपर्पज स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के लिए लगी अभ्यर्थियों की लाइन। संवाद
फोटो 31- संयुक्त पात्रता परीक्षा के लिए केंद्र में वीडियोग्राफी प्रक्रिया से गुजरती अभ्यर्थी। संवाद
फोटो 32- परीक्षा केंद्र पर लगाए गए सीटिंग प्लान में अपना रोल नंबर देखती अभ्यर्थी। संवाद
फोटो 33- परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के रोल नंबर स्लिप के साथ फोटो लेता फोटोग्राफर। संवाद
फोटो 34- परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलने पर कान से झुमका निकालकर बाहर देने जाती अभ्यर्थी। संवाद
फोटो 35- परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले महिला अभ्यर्थी चेन निकालते हुए। संवाद
फोटो 36- संयुक्त पात्रता परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र के बाहर हाथ पर बंधे धागे व कानों के झूमके को निकालती अभ्यर्थी। संवाद
फोटो 37- जरा मैं भी देखूं.... महिला की गोद में संयुक्त पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड को निहारता बच्चा। रमेश दहिया
फोटो 38- परीक्षा केंद्र के बाहर बच्चे को कंधे पर बैठाए अभिभावक। संवाद
फोटो 39- परीक्षा केंद्र के बाहर बच्चे को गोद में लिए परीक्षा खत्म होने का इंतजार करता युवक। संवाद
फोटो 40- कहां गई मेरी मां.... जानकीदास कपूर स्कूल में बनाए परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने गई अपनी मां को याद कर रोता बच्चा। रमेश दहिया
फोटो 41- आ मेरे लाडले .... जानकीदास कपूर स्कूल में बनाए परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने गई पलवल की प्रियंका बच्चे के रोने का पता लगने के बाद बाहर आकर बच्चे को चुप करते हुए। परीक्षा शुरू होने से पहले शेष समय में प्रियंका ने बाहर आकर अपने बच्चे को संभाला और चूप करवाकर वापस परीक्षा देने चली गई। रमेश दहिया
फोटो 42- अब मिला सुकून... मां की गोद में आते ही बच्चा चुप हो गया और खेलने लगा। बच्चे को चुप करवाने के बाद प्रियंका परिजन को बच्चा सौंपकर दोबारा परीक्षा देने केंद्र में चली गई। रमेश दहिया
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। संयुक्त पात्रता परीक्षा रविवार को संपन्न हो गई। दो दिन में 42026 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 21599 गैर हाजिर रहे। जिले में बनाए गए 41 परीक्षा केंद्रों पर 63625 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। दो दिन में 66.05 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। दोनों दिन जिले में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से बेहतर तैयारी की गई थी।
जिले में 41 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को दो सत्रों में 21436 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान 10389 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों सत्रों में 31825 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। सुबह के सत्र में 15900 अभ्यर्थियों में से 10603 और शाम के सत्र में 15925 अभ्यर्थियों में से 10833 ने परीक्षा दी। परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में पांच चरणों की जांच प्रक्रिया से होकर परीक्षा कक्ष में भेजा गया। हालांकि परीक्षा के दौरान सभी अभ्यर्थियों की दोबारा बायोमेट्रिक, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी की गई।
बाक्स
ओएमआर सीट दो बार भरवाने में लगा अतिरिक्त समय
परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा को लेकर बेहतर इंतजाम किए गए थे। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी अभ्यर्थियों के जूते निकालकर जांच की गई। उसके बाद हाथों में कोई धागा बांधा गया है तो उसे कटवाया गया। उसके बाद बायोमेट्रिक मशीन से फिंगर प्रिंट मिलान कर हाजिरी लगाई गई। उसके उपरांत आधार कार्ड की जांच कर एडमिट कार्ड सहित फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की गई। अभ्यर्थियों ने कहा कि इस प्रक्रिया के संपन्न होने के बाद भी परीक्षा के बीच में ओएमआर सीट की एक और प्रति दोबारा भरवाई गई। यहीं नहीं बायोमेट्रिक, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी दोबारा की गई। इसमें अभ्यर्थियों का अतिरिक्त समय लगा। अभ्यर्थियों ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया को परीक्षा शुरू होने से पहले संपन्न करवाया जाना चाहिए, ताकि परीक्षा के बीच में व्यवधान न आए।
बाक्स
बच्चों को संभालते रहे परिजन
महिला अभ्यर्थियों के परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र में जाने के बाद परिजन बच्चों को संभालते रहे। जानकीदास कपूर स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में पलवल से प्रियंका अपने बच्चे को गोद में लेकर परिजन के साथ परीक्षा देने पहुंचीं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश शुरू होने पर वह परिजन को बच्चा सौंपकर परीक्षा केंद्र में चली गईं। मां के जाने के बाद बच्चा रोने लगा, जिस बारे में वहां तैनात कर्मचारी ने अंदर जाकर प्रियंका को बताया। प्रियंका प्रवेश करने के बचे समय में बाहर आई और बच्चे को चुप करवाकर दोबारा अंदर गईं। इन अभिभावक भी परीक्षा केंद्रों के बाहर बच्चों को संभालते रहे।
बाक्स
हस्ताक्षर के स्थान पर अपलोड कर दी फोटो, हुई परेशानी
गन्नौर। संयुक्त पात्रता परीक्षा के दौरान शहर के अनुप नगर निवासी सुमित कुमार के एडमिट कार्ड पर हस्ताक्षर के स्थान फोटो अपलोड की गई थी। सुमित कुमार के अनुसार उसने ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी तरह की गलती नहीं की थी। जब उसे प्रवेश पत्र जारी हुआ तो उसमें हस्ताक्षर के स्थान पर उसकी ही पुरानी फोटो अपलोड हुई मिली, जो उसने पिछले साल अपलोड की थी। उसका परीक्षा केंद्र करनाल में था। वह जब करनाल पहुंचा तो एडमिट कार्ड पर हस्ताक्षर के स्थान पर फोटो अपलोड होने से उसे प्रवेश नहीं दिया गया। उसने आयोग की वेबसाइट पर किए गए आवेदन पत्र को दिखाया, उसके बाद ही प्रवेश की अनुमति मिली।
वर्जन
संयुक्त पात्रता परीक्षा के लिए जिले में बनाए 41 परीक्षा केंद्रों पर दो दिनों में 42026 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है। जबकि 21599 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों दिन शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई। अभ्यर्थियों को बेहतर सुविधाएं देने के हर संभव प्रयास किए गए थे। -ललित सिवाच, उपायुक्त, सोनीपत