गन्नौर। गांव लल्हेड़ी में सोमवार सुबह मकान में युवक का शव मिला है। मकान मालिक ने मामले की सूचना बड़ी औद्योगिक थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। औद्योगिक थाना प्रभारी युद्धवीर ने बताया ने उत्तर प्रदेश के बागपत फिलहाल गांव लल्हेड़ी निवासी 32 वर्षीय दीपक मजदूरी का काम करता था। वह पिछले कई दिन से अपने कमरे में था। जब मकान मालिक व आसपास के लोगों को कमरे से बदबू आने लगी तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला तो दीपक अंदर मृत अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी।