खरखौदा। गांव झरोठ के खेतों में रविवार सुबह 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। किसानों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस गांव झरोठ से खांडा जाने वाले संपर्क मार्ग पर स्थित खेत में पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी पहचान करने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं होने पर उसे जिला नागरिक अस्पताल के शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया।