फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के गढ़ी घसीटा में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला है। उसके मायके वालों ने उसकी दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने विवाहिता के भाई के बयान पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के गढ़ी घसीटा में रह रही रीतू का शव बुधवार को घर में फंदे पर लटका मिला। सूचना के बाद पहुंची गोहाना रोड चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। विवाहिता के भाई हिसार के गांव सिंघवा खास निवासी दीपक ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी तीन साल पहले उत्तम उर्फ सोनू के साथ हुई थी। उत्तम फौज में नौकरी करता है और अभी छुट्टी पर आया हुआ है। उसे दो साल का बेटा है। शादी के बाद से ही उसकी बहन को ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। दीपक का आरोप है कि ससुराल पक्ष के दबाव के चलते वह दो बार उसके ससुराल वालों को तीन लाख रुपये भी देकर गया, लेकिन प्रताड़ना कम नहीं हुई। उसके भाई का कहना है कि कुछ दिन पहले उसकी बहन ने फोन कर बताया था कि उस पर कार के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। वह कार लेकर आने वाले थे कि बुधवार को पता लगा कि उसकी बहन का शव फंदे पर लटका मिला है। उसने आरोप लगाया कि उसकी बहन को फंदे पर लटकाकर मारा गया है। पुलिस ने मामले में पति उत्तम समेत पांच आरोपियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी रामकुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के साथ ही एफएसएल की टीम बुलाकर सबूत जुटाए है। परिजनों के बयान पर पांच आरोपियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें