फोटो-51: कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती छात्राएं व स्टाफ। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय, बहादुरगढ़ में रेडक्रॉस नशामुक्ति सेल के तत्वावधान में नशामुक्त भारत सप्ताह का आयोजन किया गया। इस अभियान में एनएसएस, बीएससी और बीसीए विभागों के सहयोग से छात्राओं और स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सप्ताहभर चली गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर उन्हें स्वस्थ और नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
प्राचार्या डॉ. राजवंती शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान छात्राओं और स्टाफ को “से नो टू ड्रग्स” की शपथ दिलाई गई, जिसमें लगभग 200 प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। नशामुक्ति सेल प्रभारी डॉ. शालू शर्मा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए। स्लोगन, पोस्टर और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडलों में कई शिक्षकों ने भूमिका निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य नशामुक्त समाज के निर्माण को बढ़ावा देना रहा।
फोटो-51: