फोटो :: सोनीपत में बैंक व एटीएम की सुरक्षा को लेकर बैंक प्रबंधकों संग बैठक करते डीसीपी क्राइम न
खरखौदा। दिल्ली मार्ग पर स्थित सब्जी मंडी का बुधवार को मार्केट कमेटी के प्रधान आनंद दहिया ने अधिकारियों के साथ दौरा किया। मंडी में फैली गंदगी को देख प्रधान भड़क गए। खुले में प्याज व आलू सड़ते देखकर प्रधान ने सचिव को आढ़तियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। इससे पहले मार्केट कमेटी कार्यालय में सचिव सिकंदर कादयान व एक्सईएन यजविंद्र मोर के साथ बैठक की। इसमें उप प्रधान गुलशन ठेकेदार व सब्जी मंडी आढ़ती भी मौजूद रहे। आनंद दहिया व उप प्रधान गुलशन ठेकेदार ने कहा कि पहले मंडी के जर्जर शेड को हटाया जाए। यदि कोई हादसा हो गया तो अनहोनी तय है। संवाद