जींद। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रशासन ने नरवाना की चमेला कॉलोनी में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान डीसी मोहम्मद इमरान रजा व एसपी कुलदीप सिंह ने काॅलोनी में जाकर युवाओं से संवाद कर नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
दोनों अधिकारियों ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने नशा बेचने वाले लोगों को भी सख्त चेतावनी दी। अधिकारियों ने कहा कि जो लोग नशे के कारोबार से जुड़े हैं। वह तुरंत इसे बंद कर दें अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और इसके परिणाम जल्द ही देखने को मिलेंगे।