फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भारत को जानो प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल की दोनों वर्गों में रही धाक

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत में आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मानित करते भारत विकास परिषद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। भारत विकास परिषद स्वर्णप्रस्थ शाखा की ओर से मंगलवार को सिक्का कॉलोनी स्थित निजी स्कूल में भारत को जानो प्रतियोगिता के द्वितीय चरण का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और महापुरुषों से जुड़े सवालों के जवाब देकर अपनी सामान्य ज्ञान और बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दोनों वर्गों में प्रतिभागियों ने अपनी तैयारी और ज्ञान के आधार पर एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय महापुरुषों के योगदान से परिचित कराना रहा। डीएवी स्कूल, सेक्टर-15 सोनीपत की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कनिष्ठ और वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया। इस सफलता पर भारत विकास परिषद की स्वर्णपथ शाखा ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें